Monday, April 21, 2025

Latest Posts

अग्निकांड प्रभावित दुकान स्वामी को दी आर्थिक सहायता


कोटद्वार)। महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम के कलालघाटी में दो दिन पहले हुए अग्निकांड प्रभावित परचून दुकान स्वामी को आर्थिक सहायता प्रदान की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि कलालघाटी निवासी गजेंद्र सिंह की परचून की दुकान में दो दिन पहले शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में उनका दुकान में रखा सारा सामान भी जल गया था और वे खुद आग बुझाने के प्रयास में झुलस गए थे। बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की प्रेरणा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपसी मदद से धन एकत्रित किया और गजेंद्र सिंह के आवास पर जाकर उनको सौंपा। मौके पर प्रशासन से प्रभावित दुकान स्वामी को 25 लाख रू. का मुआवजा देने की मांग की गई। वहीं आर्थिक सहायता प्रदान करने पर दुकान स्वामी गजेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, विजय रावत, गणेश नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, सुदर्शन रावत, साबर सिंह नेगी, नीरज बहुगुणा, कीरत सिंह नेगी और मनोज रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.