Sunday, March 29, 2026

Latest Posts

अमर ज्योति सेवा संस्था ने कराया 51 निर्धन कन्याओं का विवाह


रुद्रपुर। अमर ज्योति सेवा संस्था द्वारा भव्य समारोह में 51 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। रविवार को नवीन गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यहां 51 जोड़ों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए। सुबह रेलवे स्टेशन रोड से 51 रथों पर सवार दूल्हे बैंडबाजों के साथ बारात लेकर मुख्य बाजार से बरेली रोड होते हुए विवाह स्थल पहुंचे। बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर खड़े रहे। समारोह में गायत्री परिवार हल्दूचौड़ के पुरोहित बसंत वल्लभ पांडे, जीवन चंद्र, अनुज अग्रवाल और सरस्वती सुयाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन कुंडों के समक्ष विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत राठौर ने सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने भाग लेकर सामाजिक समरसता और सनातन धर्म की एकता पर जोर दिया। समारोह को सफल बनाने में कमलेन्द्र सेमवाल, संजीव सिंह, विपिन जल्होत्रा, दिनेश भाटिया, विवेकदीप सिंह, संजीव खन्ना, विनोद फुटेला, अजय तिवारी, सचिन चावला, अनिल अग्रवाल, शैली फुटेला, लता सिंह, राकेश गुप्ता, राजीव सक्सेना, हरीश खानवानी और प्रहलाद खुराना सहित कई लोगों ने सहयोग किया।
उपहार देकर कन्याओं को किया गया विदा
किच्छा। 51 निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। नगर के लोगों ने बारात में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। विवाह स्थल पर वधू पक्ष के ठहरने के लिए 51 टेंट लगाए गए थे। गायत्री परिवार के पुरोहितों ने सामूहिक रूप से सभी जोड़ों के फेरे संपन्न कराए। इसके बाद कन्याओं को उपहार देकर विदा किया गया

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.