रुड़की। इरान के सर्वोच्च नेता खामनई की मौत को लेकर सोमवार को जैनपुर झंझेड़ी में शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। सोमवार को जैनपुर झंझेड़ी में शिया समुदाय के लोग एकत्र हुए। इसदौरान अंजुमन ए हैदरिया के अध्यक्ष मजाहिर हुसैन ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने अपनी गुंडागर्दी दिखाते हुए ईरान पर बमबारी कर सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खामनई समेत कई लोगों की हत्या की गई। कहा कि अमेरिका काफी लंबे समय से अपनी गुंडागर्दी दिखा कर पूरी दुनिया को परेशान करता आ रहा है।


