विक्रम जन्तवाल संवाददाता देहरादून टाईम्स अल्मोड़ा जैंती
विजिलेंस की कार्यवाही
टीम ने अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में तैनात लेखाकार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात हरीश बिष्ट पर एक व्यक्ति के लंबित बिलों के भुगतान को रोकने और उसे पास करने के बदले में रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि उसके जायज बिलों के भुगतान के एवज में लेखाकार द्वारा 15,000 रुपये की डिमांड की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपों की प्राथमिक जांच की, जो सही पाए गए। इसके बाद हल्द्वानी सेक्टर की एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। जिसके बाद बुधवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने लेखाकार हरीश बिष्ट को रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से तैयार विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रण निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


