Monday, March 30, 2026

Latest Posts

ऋषिकेश में वाहनों के ग्रीनकार्ड बनने शुरू


ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए सोमवार से व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। वाहनों की फिटनेस की जांच कर पहले दिन 40 ग्रीन कार्ड जारी किए गए। यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों को ग्रीन कार्ड बनाना अनिवार्य है। परिवहन विभाग की ओर से वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस आदि देखने के बाद ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश में पूजन और हवन-यज्ञ के बाद ग्रीन कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया। मुख्य अतिथि अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने ग्रीन कार्ड कक्ष, वाहन निरीक्षण स्थल का रिबन काटकर कार्ड बनाने के काम का शुभारंभ किया। इस दौरान सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा संचालन की कामना की गई। पहले दिन 40 बस, ट्रैक्सी और मैक्सी वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किए गए।हर दिन कार्यालय में व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। एआरटीओ ऋषिकेश में ग्रीन कार्ड बनाने के लिए दो काउंटर खोले गए हैं। इस दौरान संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा, उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी, सुनील शर्मा, नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा और आरटीओ देहरादून संभाग संदीप सैनी, आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला, एआरीटीओ प्रशासन ऋषिकेश आरएस कटारिया, परिवहन कर अधिकारी विकासनगर अनिल नेगी, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक प्रदीप सिंह रौथाण, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश चंद्र भद्री, दीपक पाण्डेय, जनवीर सिंह, यातायात कंपनी के मनोज ध्यानी, बलवीर सिंह, प्यारेलाल जुगरान, योगेश उनियाल और मेघ सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.