Latest Posts

एनएसयूआई ने किया मैराथन दौड़ का आयोजन


  • ऋषिकेश। एनएसयूआई की ओर से गुरुवार को आईडीपीएल हॉकी ग्राउंड में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन के पुरुष वर्ग में रीत थापा ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने यह दूरी आठ मिनट में पूरी की। निखिल रावत दूसरे और जतिन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में सिमरन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। स्नेहा दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयेंद्र रमोला ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और एनएसयूआई युवाओं को एक मजबूत मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को संगठित करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा, रोजगार और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हैं, जिससे वे सशक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम संयोजक एवं एनएसयूआई अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि संगठन युवाओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभर रहा है। हमारा उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें संगठित करना है, ताकि वे अपने भविष्य को संवारने के साथ-साथ देश और समाज के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा सकें। मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, व्यापार सभा अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, पूर्व मंडी अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, खेल सचिव पुष्कर गौड़, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, मानव रावत, गौरव जोशी, रिहान बंदोलिया, अर्पित बंदोलिया, आनंद यादव, सचिन यादव, दीपा भारद्वाज, इशांत, सुजल थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.