Wednesday, June 4, 2025

Latest Posts

कमल किशोर अध्यक्ष, पंकज खोलिया सचिव बने


  • पिथौरागढ़। डीडीहाट जीआईसी में एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का 9वां द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डायट भास्करानंद पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, सचिव हरजीत सिंह, महामंत्री सौरव चंद, कमल किशोर, षष्ठी रावल ने संयुक्त तौर पर दीप प्रज्वलित कर किया। कमल किशोर अध्यक्ष और सचिव पद पर पंकज खोलिया निर्विरोध चुने गए। विक्रम नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। संजीव कुमार कोहली, निशा देवी कन्याल व दीपा सेठी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त सचिव मनोज कुमार पार्की, संगठन मंत्री हृदयेश कोहली, प्रचार मंत्री किरन, कोषाध्यक्ष नितेश अग्निहोत्री, सांस्कृतिक मंत्री विमल भट्ट व अर्जुन जौहरी को संप्रेक्षक (ऑडिटर) नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथल लेते हुए संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया है। इससे पूर्व जीजीआईसी, जीआईसी व ग्लोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.