Latest Posts

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा का सितारगंज में भव्य स्वागत


रुद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चितई गोल्ज्यू मंदिर से शुरू हुई न्याय यात्रा शुक्रवार को सितारगंज पहुंची। यहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान वक्ताओं ने देश और प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराध, बेलगाम महंगाई, चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं और बेरोजगारी के खिलाफ जनता से न्याय मांगा। यात्रा में कांग्रेसजनों ने भ्रष्टाचार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे भर्ती घोटालों और अग्निवीर योजना के खिलाफ न्याय की हुंकार भरी। सिरसा मोड़ के पास यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद पाल कॉलेज, तिरंगा चौक, मेन चौराहा और करन गार्डन में नेता प्रतिपक्ष समेत कांग्रेस नेताओं का स्वागत हुआ।पत्रकारों से वार्ता करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और बेटियां असुरक्षित हैं। इसके लिए जनता को अब सड़कों पर उतरकर न्याय मांगना होगा। भर्ती घोटालों और अग्निवीर जैसी योजनाओं ने उत्तराखंड के युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है, जिससे बेरोजगारी और पलायन लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, महंगाई और अनियंत्रित भ्रष्टाचार ने आम नागरिक का जीना मुहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस और देश की जनता संघर्ष कर रही है। यात्रा के दौरान आगामी चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। नेताओं ने वोट चोरी का मुद्दा भी उठाया। यहां सह प्रभारी मनोज यादव, रंजीत रावत, प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रदेश सचिव बिपिन खोलिया, नवतेज पाल सिंह, हरपाल सिंह, कारण जंग, डॉ. गणेश उपाध्याय, नारायण बिष्ट, सुमिंदर यादव, शमशेर सिंह रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.