रुड़की। करौंदी गांव के समीप एक कार में अचानक धुआं उठने लगा और आग की लपटें उठनी लगी। तभी चालक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। जिससे कार जलने से बच गई और बड़ा हादसा होने से टल गया। सोमवार तड़के करौंदी गांव के समीप एक कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते धुआं उठने लगा। इस बीच चालक कार से नीचे उतर गया। वहीं, आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और कार में लगी आग में लगी आग पर काबू पाया। गनीमत रही उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि कार में आग लगने की जानकारी नहीं है।


