Saturday, March 7, 2026

Latest Posts

कार से तस्करी कर ले जा रहे थे गांजा, 02 गिरफ्तार


अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान कार से 10.25 किलो अवैध गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 2.56 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 6 मार्च को भिकियासैंण चौकी तिराहे पर एस-क्रॉस मारुति कार संख्या यूके07 डीजी 6485 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान कार में सवार बिल्ला सिंह उर्फ बिल्लू (33) पुत्र बचन सिंह और सतीश कुमार (28) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी मिलक नौखरीद थाना स्वार जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से कुल 10.25 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित गांजा रामपुर ले जाकर ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस अब गांजा तस्करी के स्रोतों की जानकारी जुटाने में लगी है। कार्रवाई करने वाली टीम में भिकियासैंण चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय जोशी, हेड कांस्टेबल शमीम अहमद और कांस्टेबल भूपेंद्र जीना शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.