रुद्रपुर। वार्ड 12 के निवासियों ने सोमवार को विधायक तिलकराज बेहड़ को ज्ञापन सौंपकर कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण की मांग की। विधायक ने कार्य शीघ्र करने का आश्वासन दिया है। लोगों ने विधायक कार्यालय में पहुंचकर उन्हे बताया कि पूरे नगर का कब्रिस्तान वार्ड 12 में स्थित है। ईद का पर्व निकट है और इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में कब्रिस्तान पहुंचते हैं। ऐसे में कब्रिस्तान में रंगाई-पुताई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराना आवश्यक है। उन्होंने विधायक निधि के माध्यम से कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण कराने का अनुरोध किया है। यहां पूर्व सभासद नजाकत खान, फिरासत खान, अब्दुल वहीद, अकील अहमद, हुसैन शाह, अतीक, मजीद और साजिद रहे।


