Saturday, January 17, 2026

Latest Posts

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने शांतिपुरी में 22 लाख के शिलान्यास


रुद्रपुर। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शांतिपुरी नंबर चार चंद्रपुरी में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 22 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मंत्री ने ग्रामीणों से सड़क, बिजली, भू-कटाव, खेल मैदान तथा आवारा पशुओं से संबंधित समस्याएं सुनीं और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। मंत्री बहुगुणा ने जानकारी दी कि सूर्यनगर-शांतिपुरी के बीच गोला नदी पर पुल निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपए का स्टीमेट बन चुका है। जिसकी स्वीकृति के लिए त्वरित गति से कार्यवाही जारी है। इसके साथ ही उन्होंने शांतिपुरी नंबर 4 में मिनी स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति जल्द दिलाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। उन्होंने महिला समूहों, गौ-रक्षकों एवं ग्रामीणों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और भरोसा दिलाया कि सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार से कोई भी विकास कार्य अछूता नहीं रहेगा। यहां जवाहर नगर के युवा नेता मोहन पांडे, ग्राम प्रधान बचुली देवी, घनानंद तिवारी, रोहित तिवारी, आकाश मेहता, दीपा जोशी, टिका सिंह नेगी, ललित बिष्ट, उमेश जोशी, नेत्र सिंह देउपा, ईश्वर सिंह नेगी, पूर्व जेष्ठ प्रमुख नीरज टाकुली, भोपाल सिंह कोरंगा, जगदीश कांडपाल आदि रहे। इन कार्यों का किया शिलान्यास शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिव मंदिर शांतिपुरी नंबर चार में पांच लाख का टीन सेड निर्माण, ग्राम शांतिपुरी नंबर चार से बेनी मजार तक 8.75 लाख हॉटमिक्स सड़क निर्माण व शांतिपुरी से जयनगर तक 8.34 लाख की लागत से बनने वाले हॉटमिक्स सड़क निर्माण का शिलान्यास किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.