Tuesday, February 24, 2026

Latest Posts

क्वारब मार्ग की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध


अल्मोड़ा। क्वारब मोटर मार्ग की खराब स्थिति को लेकर मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा और सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। अल्मोड़ा महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्वारब डेंजर जोन के स्थायी समाधान न होने पर नाराजगी व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि करीब 200 मीटर के इस डेंजर जोन पर राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य सड़क और लोक निर्माण विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो वर्षों में 60 से 70 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, इसके बावजूद सड़क की स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्माण की घोषणा की गई थी, लेकिन वह मार्ग भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में होने के कारण खराब हो चुका है। उनका कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार की उदासीनता और कथित भ्रष्टाचार के कारण पहाड़ की जनता को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि दोनों ही मार्ग भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही क्वारब मार्ग की मरम्मत और सुरक्षा से जुड़े कार्य शुरू नहीं किए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, दीप सिंह डांगी, मोहम्मद दानिश खान, तारा तिवारी, दीपा शाह, गोविंद सिंह मेहरा, सुशील शाह, शरद शाह, वैभव पांडे, हेमंत तिवारी, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार डैनी, अशोक गोस्वामी, नारायण दत्त पांडे, शहाबुद्दीन, कमलेश तिवारी, परितोष जोशी, शहजाद कश्मीरी, अमरजीत सिंह भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, पीडी भट्ट, देवेंद्र चौहान, रॉबिन भंडारी, प्रताप सिंह सत्याल और जसवंत कुमार शाहिद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.