Friday, March 13, 2026

Latest Posts

गढ़वाली फिल्म ‘बोल्या काका’ के प्रीमियर शो का विकासनगर में उद्घाटन


विकासनगर। गढ़वाली फिल्म ‘बोल्या काका’ के प्रीमियर शो का उद्घाटन शुक्रवार को उपासना टॉकीज में पछवादून गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन नेगी ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अभिनेत्री शिवानी गौड़ है। फिल्म का निर्देशशन शिवनारायण सिंह रावत ने किया है। फिल्म बोल्या काका उत्तराखंड के पहाड़ों में बढ़ते पलायन, शराब के बढ़ते चलन और अंधविश्वास जैसी सामाजिक समस्याओं को उजागर करती है। सामाजिक संदेश के साथ कॉमेडी शैली में बनी इस फिल्म में पहाड़ी संस्कृति, लोकभाषा और ग्रामीण जीवन को भी खूबसूरती से दर्शाया गया है। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के थराली और पिंडर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में की गई है, जहां पहाड़ों के प्राकृतिक दृश्यों और जीवन शैली को पर्दे पर उतारा गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.