Tuesday, February 17, 2026

Latest Posts

गढ़वाल विवि में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रतिष्ठित कंपनी ग्रांट थॉर्नटन इंडिया की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में एमबीए (फाइनेंस) के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की देहरादून लोकेशन पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जल्द ही चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। यह प्लेसमेंट ड्राइव विवि के प्लेसमेंट सेल के चेयरपर्सन प्रो. आरके ढोडी(डीन, प्रबंधन संकाय एवं विभागाध्यक्ष, पर्यटन विभाग) ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों को उद्योग जगत की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने और आत्मविश्वास के साथ अपने करिअर की दिशा निर्धारित करने में सहायक होते हैं। कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने अपने संदेश में कहा कि कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव विवि और उद्योग जगत के बीच सशक्त सेतु का कार्य करती हैं। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। ग्रांट थॉर्नटन की ओर से डायरेक्टर भास्कर, अनिल रावत, आशुतोष झा एवं सूरज रावत, विवि के प्रो. महेन्द्र बाबू, डॉ. ज्योति नेगी, डॉ. सत्यवीर मीणा, डॉ. जुनैद, डॉ. कुलदीप, डॉ. अनुराग गोयल, हिमांशु भंडारी तथा विजय प्रकाश प्रजापति सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.