Latest Posts

गदरपुर में भारत-नेपाल मैत्री बस पलटी, छह यात्री घायल


रुद्रपुर। हरिद्वार से नेपाल जा रही भारत-नेपाल मैत्री बस मंगलवार देर रात बाईपास पर पलट गई। बस में 65 यात्री सवार थे। हादसे में एक माह की मासूम बच्ची समेत कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब 2 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खाली खेत में पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में चालक दल के तीन सदस्यों के अलावा नेपाल के डांग जिले के 65 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस की 112 सेवा और एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों में एक माह की बच्ची नव्या भी शामिल है। इसके अलावा पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। गदरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और फिर खेत में जाकर पलट गई। पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में रुद्रपुर रेफर किया गया है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें अन्य बसों के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.