ऋषिकेश)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज स्वर्गाश्रम जौंक स्थित गीताभवन (नंबर सात) में गीताप्रेस गोरखपुर की सुप्रसिद्ध कल्याण पत्रिका के शताब्दी महोत्सव में पहुंचे। वेद निकेतन हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह गीताभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कल्याण पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन किया।बताया गया कि अब तक कल्याण पत्रिका की 17 करोड़ पचास लाख प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं।इसके साथ ही आरोग्य अंक का भी विमोचन किया गया। आरोग्य अंक की दो दो लाख 22 प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। अब यहां करीब दो घंटे का समय व्यतीत करने के बाद वह बैराज रोड होते हुए हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।


