Wednesday, February 4, 2026

Latest Posts

ग्रोवर ऑल इंडिया पीपल्स स्कूल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित


रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया पीपल्स स्कूल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ग्रोवर को यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। आयोजन द टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से संपन्न हुआ। सुरजीत सिंह ग्रोवर के मार्गदर्शन में डीपीएस रुद्रपुर ने न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों में उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, खेलकूद, तकनीकी नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में भी विशिष्ट पहचान बनाई है। यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है। डीपीएस के शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और अभिभावकों ने चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर को बधाई दी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.