हल्द्वानी। बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने बाबा साहब के जीवन के प्रसंग बताए साथ ही उनके विचारों को रखा। वहीं रामलीला मैदान में आंबेडकर जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन योगेश तिवारी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, योगेश तिवारी, पुष्कर मेहरा आदि मौजूद रहे।