Friday, March 13, 2026

Latest Posts

तहसीलदार चकराता ने किया कोटि कानासर में गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण


विकासनगर। तहसीलदार चकराता ने शुक्रवार को कोटि कानासर में इंडियन ऑयल गैस एजेंसी के गोदाम का निरीक्षण किया। तहसीलदार चकराता प्रदीप नेगी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्टॉक पर्याप्त पाया गया। गैस वितरण सुचारू पाई गई। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर गैस एवं ईंधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध रिफिलिंग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान जारी रहेगा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.