Monday, March 30, 2026

Latest Posts

देहरादून में रोडरेज से गोलीकांड, मॉर्निंगवाक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत


देहरादून। देहरादून के मसूरी रोड पर सोमवार सुबह हुए रोडरेज विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। राजपुर थाना क्षेत्र के जौहरी गांव स्थित तुला अपार्टमेंट के पास दो कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी गोलीबारी में बदल गई। इस दौरान टहल रहे रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी को गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो में सवार लोगों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवारों ने फॉर्च्यूनर का पीछा कर उसके टायरों पर गोलियां चलाईं। बचने की कोशिश में फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद भी हमलावरों ने कार में मौजूद लोगों से मारपीट की और वाहन को नुकसान पहुंचाया। इस हमले में फॉर्च्यूनर सवार दो लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुबह की इस वारदात से स्तब्ध हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.