अल्मोड़ा। नगर निगम चुनाव के संबंध में भाजपा की विशेष बैठक नंदा देवी गीता भवन में आहूत की गई। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथों के अध्यक्ष एवं समस्त नगर निगम के दावेदारों ने बैठक में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित साह ने व संचालन महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया। बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी वार्डों से आए नामों पर सलाह मशवरा कर पार्षद चुनाव की तैयारियां को लेकर भी सभी से चर्चा की। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सभी को चुनाव में तैयारियां को लेकर जानकारी ली। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सभी लोगों से एकजुट होकर नगर निगम चुनाव में भारी संख्या में 40 वार्डों से जीतने का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम का समापन नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने सभी पदाधिकारियों, पार्षदों के प्रत्याशियों का धन्यवाद अदा करते हुए सभी प्रत्याशियों को चुनाव में जी जान से लगने को कहा और सभी को शुभकामनाएं दी। बैठक में सभी 40 वार्डों के प्रत्याशी उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरूरानी, रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, कृष्ण बहादुर, ख्याली पाण्डेय, अजय वर्मा, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, विनीत बिष्ट, नगर मंत्री दिक्षात पवार, नगर उपाध्यक्ष जगत भट्ट, सौरभ बर्मा, चन्दन रावत, महेश नयाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, लीला पचपाल, नेहा उप्रेती, मीना नेगी, दीप्ति सोनकर, जगमोहन बिष्ट, मनीष जोशी, श्याम पांडे, दीपक वर्मा, दीवान फर्त्याल आदि उपस्थित रहे।