Latest Posts

नीति आयोग उपाध्यक्ष से डीएम की मुलाकात, विकास योजनाओं पर मंथन


अल्मोड़ा। जनपद भ्रमण पर पहुंचे नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी से जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कसार देवी स्थित एक होटल में हुई इस भेंट में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, स्वच्छता, ग्राम्य विकास, रोजगार सृजन और तकनीकी विकास जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विकास योजनाओं, उपलब्धियों और चुनौतियों की जानकारी भी उपाध्यक्ष को दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हिमाद्रि हैंडलूम से निर्मित शॉल और अन्य पहाड़ी उत्पाद भेंट किए। वहीं, नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने अल्मोड़ा के प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ वातावरण की सराहना की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.