Friday, February 27, 2026

Latest Posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ और इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने स्वागत करते हुए प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त और संगठनात्मक रूप से दक्ष बनाना है, ताकि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकें। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि समर्पित और सक्षम कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। इस दौरान मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और सभी मंडलों से समयबद्ध तरीके से कार्यक्रमों के संचालन का आग्रह किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, कार्यशाला संयोजक प्रकाश भट्ट, सह संयोजक संजय डालाकोटी, देवेंद्र नयाल और रेखा आर्या, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, त्रिलोक रावत, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, अरविंद बिष्ट, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, सुभाष पांडे, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट और महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पालीवाल, संदीप श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत ने किया। कार्यशाला संयोजक प्रकाश भट्ट ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.