रुद्रपुर। पंतनगर- जीबी पंत कृषि विवि में शनिवार सुवह स्टेडियम में 11वीं योग दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना। तत्पश्चात स्टेडियम में योग कार्यक्रम आए सभी के साथ योगाभ्यास किया। योग विशेषज्ञ राजेश्वरी पोखरिया ने योगासन, प्राणायाम आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा गया कि आज संपूर्ण विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। हम सभी लोगों को प्रत्येक दिन योगाभ्यास करना चाहिए। आज संपूर्ण विश्व के लोग स्वस्थ शरीर के लिए प्रत्येक दिन योग करते हैं एवं संपूर्ण देश को आज योग करने की जरूरत है। कुलपति मनमोहन सिंह द्वारा केबिनेट मंत्री को पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर कुलपति डा मनमोहन सिंह चौहान, डा एएस जीना, विधायक शिव अरोड़ा, विवि के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र.छात्राएं उपस्थित रहे।