Latest Posts

पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी, कई घायल


हरिद्वार। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रियासत पुत्र लियाकत और शौकित पुत्र खां मोहम्मद के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि शौकित ने गांव के ही रूस्तम और फिरोज को बुलाकर रियासत और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद पत्थरबाजी भी शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के छह से आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक मारपीट और पत्थरबाजी होती दिख रही है। स्थानीय लोगों ने ही इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.