रुड़की। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी वारंटियों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के कुछ लोगों के खिलाफ मामले कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से कोर्ट में शामिल नहीं हो रहे थे। जिसके चलते कोर्ट ने उनके वारंट जारी किए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थान पर छापा माराकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


