Latest Posts

फर्जी सीमेंट डीलर बनकर 5.20 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद


अल्मोड़ा। दन्या क्षेत्र के एक ठेकेदार से सीमेंट सप्लाई के नाम पर 5.20 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपी ने खुद को ‘शर्मा जी’ बताकर फोन पर विश्वास में लेकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2024 को ठेकेदार दिलीप सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि एक व्यक्ति ने खुद को सिकंदराबाद, बुलंदशहर स्थित एक सीमेंट कंपनी का मार्केटिंग मैनेजर बताते हुए उनसे 5,20,000 रुपये ठग लिए। इस मामले में थाना दन्या में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह के पर्यवेक्षण में तकनीकी विश्लेषण और सघन जांच के जरिए आरोपी का पता लगाया। पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल जाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रेस किया। विवेचना के दौरान आरोपी अंकित चौधरी उर्फ शर्मा जी (21) निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल ने न्यायालय में ठगी की बात स्वीकार की। इसके बाद ठेकेदार को पूरी 5 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि वापस दिलाई गई। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी, अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान और हेड कांस्टेबल धीर सिंह शामिल रहे। ठेकेदार दिलीप सिंह ने अल्मोड़ा पुलिस और साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.