काशीपुर।माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं एनसीसी के पूर्व मेजर स्वतंत्र मिश्रा को बीएसवी इंटर कालेज का प्रधानाचार्य बनाए जाने पर राष्ट्र सेवा मंच के सदस्यों ने स्कूल जाकर स्वागत किया और सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कदम उठाने की मांग भी की। शुक्रवार को कालेज पहुंचे मंच के पदाधिकारी यशपाल शर्मा, धर्म सिंह, लखविंदर सिंह और रोहिताश कश्यप ने प्रधानाचार्य स्वतंत्र मिश्रा को बधाई दी और उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रफुल्ल कौशिक, राजीव कुमार, उमेश कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।


