Friday, May 16, 2025

Latest Posts

ब्राह्मण महासभा ने देहरादून, हरिद्वार कार्यकारिणी का किया विस्तार


देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने अपनी महानगर देहरादून, हरिद्वार जिला, रुड़की, डोईवाला, विकासनगर की कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की। गुरुवार को प्रेस क्लब के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई प्रेसवार्ता में महासभा अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि महासभा निरंतर सामाजिक सक्रियता रखते हुए विभिन्न तरह के कार्यक्रम करवा रहा है। सक्रियता की इसी कड़ी में विभिन्न शहरों की कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। इसमें महानगर देहरादून के लिए महिला युवा अध्यक्ष दीप्ति भट्ट, संरक्षक धीरज शर्मा, पंडित एसके शर्मा, पंडित वीके शर्मा, अध्यक्ष पीयूष गौड़, उपाध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश मिश्रा, पंडित रामपाल शर्मा, पंडित चंद्रशेखर पंत, पंडित मनमोहन भट्ट, सुधाकर मिश्रा, महासचिव पंडित वैष्णव, सलाहकार विभूति जुयाल, संगठन सचिव सुभाष सारस्वत, सचिव पंडित आकाश शर्मा, गौरव कौशिक, सुधाकर, राकेश शर्मा, जुगल किशोर पंत, कार्यालय इंचार्ज आयुष गौड, पुनीत शर्मा, सह मीडिया इंचार्ज आशीष गौड, मनीष शर्मा, प्रचार सचिव विशम्भर दत्त बौंठियाल, सीमा गौड, प्रियांशी गौड, शिवानी गौड, विधि सलाहकार एनडी बहुगुणा, सुदर्शन शर्मा, हरिद्वार जिला संरक्षक महेश तुंबडिया, नितिन गौतम, अशोक शर्मा, अध्यक्ष पंडित अनुज कुमार शर्मा, महिला अध्यक्ष रुचि बगवाड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव तुंबडिया, रुड़की शहर अध्यक्ष अभिषेक आशु शर्मा, डोईवाला अध्यक्ष परशुराम जोशी, विकासनगर अध्यक्ष मेघ श्याम शर्मा को मनोनीत किया गया। मौके पर संगठन सचिव मनोज कुमार, लाल चंद शर्मा, महेश कोठारी, अवनीश वर्मा मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.