Monday, February 23, 2026

Latest Posts

भारत विकास परिषद ने कराया तीन कन्याओं का विवाह


रुद्रपुर। खटीमा में भारत विकास परिषद द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेलाघाट रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में तीन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। विवाह समारोह में जितेंद्र-चंपा, अजय-गुड़िया और अर्जुन-प्रभा ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक भुवन कापड़ी एवं नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जोशी ने परिषद द्वारा समय-समय पर किए जा रहे जनहित, सेवा एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों की सराहना की। समारोह में प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा, मनोज वाधवा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हरीश जोशी, शाखा अध्यक्ष नीरज वर्मा, कार्यक्रम संयोजक सुनील रैदानी सहित रितेश टंडन, विवेक अग्रवाल, संजय कपूर, विशाल गोयल, मुकेश गुप्ता, दीप चंद्र खर्कवाल, सतीश चंद्र गुप्ता, सतीश गोयल, अमरनाथ गोयल, दलजीत खिंडा, संतोष अग्रवाल, संतोष गुप्ता, अतुल अरोड़ा, विक्रम गुलाटी, जगदीश पांडे, दीपक बत्रा, नीरज रस्तोगी, कवियत्री हेमा जोशी, दीपा शर्मा, नीता कपूर, रेणु वर्मा, बबीता अग्रवाल, सोनिया सुनेजा, स्वाति गोयल, रितु बत्रा, रितु गुप्ता, उषा जोशी सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.