Friday, January 16, 2026

Latest Posts

भुवन चंद्र अध्यक्ष और गोकुलानुंद मंत्री बने


रुद्रपुर। खटीमा ब्लॉक में गुरुवार को राजकीय शिक्षक संघ की खटीमा इकाई का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इसमें भुवन चंद्र कलोनी अध्यक्ष और गोकुलानंद कापड़ी मंत्री बने। इससे पहले, पुरानी कार्यकारिणी ने दो वर्षों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश राय ने कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बग्घा तथा निर्वाचन अधिकारी प्रधानाचार्य प्रतापपुर मुन्नालाल सरोज की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। पर्यवेक्षक के रूप में पवन कुमार दुबे एवं नरेंद्र सिंह दिगारी शामिल रहे। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष और मंत्री के अलावा मनोज गुणवंत उपाध्यक्ष, मनीषा कल्पासी महिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद फिरोज संयुक्त मंत्री, हेमा कापड़ी महिला संयुक्त मंत्री और राज नारायण सिंह मौर्य आय-व्यय निरीक्षक बने। मुख्य अतिथि केआईटीएम के प्रबंध निदेशक कमल बिष्ट ने शिक्षकों से तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक की 22 शाखाओं के 200 से अधिक सदस्यों ने प्रतिभाग किया। संचालन पूर्व मंत्री मनोज गुणवंत ने किया। इस मौके पर शैलेश मटियानी शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित नरेंद्र सिंह रौतेला एवं निर्मल कुमार न्योलिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गिरीश चंद्र राय, अरविंद चौधरी, अर्जुन सिंह, धर्मपाल कठेरिया, कृष्णकांत दुबे, अश्विनी मौर्य, एकता रस्तोगी, सुखजीत कौर, राधिका भंडारी, शिव, ओम शुक्ला, रेनू बिष्ट, प्रकाश जोशी, अवनीश चौहान, महेंद्र सिंह धामी, मंजू राणा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.