Sunday, November 2, 2025

Latest Posts

भोगपुर में जाखन नदी के 99 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन शुरू

—————————————————33
ऋषिकेश। वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल ने कहा कि नदियों को चैनेलाइज करने, वन भूमि और वन्य जीव संरक्षण के लिए निगम की ओर से खनन किया जाता है। निगम के माध्यम से खनन करने से जहां अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगता है, वहीं इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता है। सोमवार को रानीपोखरी के भोगपुर स्थित वन विकास निगम के लॉट का उद्घाटन वन विकास निगम की प्रबंध निदेशक नीना ग्रेवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य नदियों को चैनेलाइज करना है और इससे अवैध खनन पर अंकुश भी लगता है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र आर्य ने बताया कि इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण खनन कार्य 15 दिन देरी से शुरू हुआ है और यह 31 मई 2026 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र से खनन सामग्री का उठान (परिवहन) करने वाले लगभग 120 वाहनों को पंजीकृत किया जा चुका है। निगम की डीएलएम ऊषा पुरी ने बताया कि भोगपुर से रानीपोखरी तक 03 किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग 99 हेक्टेयर क्षेत्र में जाखन नदी में निगम खनन कर रहा है। इस खनन से प्रदेश के लोगों को निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक सामग्री सुचारु रूप से मिल सकेगी। मौके पर थानों के रेंजर नत्थी लाल डोभाल, प्रधान सुधीर रतूड़ी, पुनीत मल्होत्रा, निगम के मुख्य लेखाकार रमेश जोशी, अनुभाग प्रभारी सुरेंद्र सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.