Saturday, March 7, 2026

Latest Posts

महिला कल्याण दिवस पर मनीष तिवारी उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान से सम्मानित


अल्मोड़ा। महिला कल्याण दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राजकीय शिशु बाल गृह अल्मोड़ा में कार्यरत मनीष तिवारी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राजभवन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उत्तराखंड की प्रथम महिला तथा मंत्री रेखा आर्या विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से चयनित कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अल्मोड़ा की जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना मननाल की उपस्थिति में अन्य कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय प्रोबेशन अधिकारी अंजना, राजीव नयन तिवारी सहित महिला कल्याण विभाग के निदेशक और सचिव भी उपस्थित रहे। सम्मानित होने वालों में कमला गोस्वामी, दीपशिखा साह, मंजू उपाध्याय, कमला और नीतू सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से विभागीय सेवाओं को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.