रुड़की। मुकर्रबपुर निवासी किसान इब्दुर्रहमान के पुत्र मोहम्मद शोएब का चयन फोरेंसिक विभाग के नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक्स अनुभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पद पर हुआ है। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने मोहम्मद शोएब के घर जाकर उन्हें मिठाई खिलाई। इस दौरान चेयरमैन समीना, सलीम अहमद, सभासद जावेद साबरी, तसलीम पप्पू पीरजी, शफक्कत चेयरमैन, अकरम प्रधान, सभासद राशिद, तुफैल अहमद, शादाब, रईस अहमद, इसरार शरीफ, नाजिम त्यागी, डॉ. यूनुस, शफीक मलिक, एडवोकेट सहजाद, रोशन आदि ने उन्हें बधाई दी।


