Sunday, March 29, 2026

Latest Posts

यातायात व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने एसपी सिटी को दिया ज्ञापन


  • देहरादून कांग्रेस नेताओं ने राजधानी में बढ़ते जाम, ट्रैफिक समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्तकरने की मांग की है। उन्होंने नए हॉटस्पाट बने मोहब्बेवाला चौक पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपा और बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा पुलिस के समक्ष उठाया। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। लालचंद शर्मा ने कहा कि शहर में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण यातायात व्यवस्था लगातार चुनौतीपूर्ण हो रही है। मोहब्बेवाला चौक से ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक का क्षेत्र भारी वाहनों की आवाजाही, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं और यह चौक बेहद संवेदनशील बन चुका है। सोमवार को मोहब्बेवाला चौक के पास एक ओवरलोड ट्रक पलटने की घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर किया है। प्रतिनिधिमंडल ने मोहब्बेवाला चौक पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी लगाने,चंद्रबनी चौक पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की।कहा कि स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन चालान व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए। आईएसबीटी देहरादून फ्लाईओवर के नीचे से निजी बसों के ठहराव और संचालन को बंद करने की मांग भी उठाई। कहा कि शहर के व्यस्त चौराहों जैसे बल्लूपुर चौक और प्रिंस चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेत और स्पीड कैमरे लगाए जाएं। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए फुटपाथ और जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पूर्व विधायक राजकुमार की ओर से भी सुझाव दिया गया कि स्कूलों के समय में प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। ज्ञापन देने वालों में दीप वोहरा, राजीव पुंज, रमेश कुमार मंगू, हरी प्रसाद भट्ट, अर्जुन सोनकर, मुकीम अहमद, राजेश शर्मा, सुनील बांगा, सुलतान पठान सहित आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.