रुड़की। लक्सर पुलिस और गोवंश स्क्वायड की टीम ने रणसुरा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवंश के कटान के प्रयास को विफल कर दिया। टीम ने मौके से दो जीवित गायों को सुरक्षित बरामद किया है, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस भी हाथ लगा है। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस और गोवंश स्क्वायड को सूचना मिली थी कि रणसुरा गांव निवासी तैयब के घर के पीछे गन्ने के खेत में कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं का कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। जैसे ही टीम खेत के पास पहुंची, वहां हड़कंप मच गया।


