Thursday, February 5, 2026

Latest Posts

विकसित भारत बनाने में एसआरएचयू की सशक्त भूमिका:विनय शंकर पाण्डेय


ऋषिकेश। स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट में गुरुवार को एसीआईसी-एसआईआईसी (अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर-एसआरएचयू इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर) का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सचिव, उद्योग विभाग विनय शंकर पांडेय ने कहा कि विकसित भारत के लिए नवाचार को बढ़ावा देना जरूरी है। एसआरएचूय में नवाचार केंद्र की स्थापना विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गुरुवार को विवि परिसर में संस्थापित स्किल सेंटर में एसीआईसी-एसआईआईसी के नए भवन का उत्तराखंड सरकार के सचिव विनय शंकर पांडेय और एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना, कुलपति डॉ.राजेंद्र डोभाल ने संयुक्त रुप से किया। सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि आत्मनिर्भरता के बिना विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। इसके लिए स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने राज्यभर के युवाओं से आह्वान किया कि वह एसआरएचयू की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे मंच का लाभ उठाकर रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ें। एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए केवल व्यक्तिगत प्रयास पर्याप्त नहीं होते, बल्कि समुदाय (कम्युनिटी) को साथ जोड़ना आवश्यक है। एसआरएचयू नवाचार को बढ़ावा देगा और युवाओं को उद्यमिता के लिए सशक्त बनाएगा। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि विवि विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उनके कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता की समझ विकसित करने पर भी निरंतर कार्य कर रहा है। अटल इनोवेशन मिशन के कार्यक्रम निदेशक परमित दास ने कहा कि देशभर में नवाचार की संस्कृति को सशक्त किया जा रहा है। डॉ. अमजद हुसैन ने कहा कि हमारा उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना, स्टार्टअप को मार्गदर्शन प्रदान करना तथा युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना है। इस दौरान विवि के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, स्टार्टअप प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.