Wednesday, February 25, 2026

Latest Posts

विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा डोईवाला: गौरव चौधरी


ऋषिकेश। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने बुधवार को राज्य वित्त आयोग की संस्तुति और अनुदान से नवनिर्मित मुख्य द्वार का लोकार्पण पूजा-अर्चना और रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि गांवों का विकास केवल सड़क, नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि गांव की पहचान और सौंदर्यीकरण भी विकास का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विकास के संकल्प के साथ डोईवाला ब्लॉक आगे बढ़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि राज्य वित्त आयोग के माध्यम से बने इस द्वार से सिमलास ग्रांट को एक अलग पहचान मिलेगी और यह गांव की सांस्कृतिक छवि को मजबूत करेगा। डोईवाला ब्लॉक के सभी गांवों में योजनाओं का लाभ समान रूप से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। कहा कि आने वाले समय में अन्य विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी। स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पंचायत के साथ मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। सिमलास ग्रांट प्रधान सुषमा बोरा ने राज्य वित्त आयोग और ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए द्वार के निर्माण से गांव को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि पंचायत जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारेगी। मौके पर खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, ग्राम विकास अधिकारी मनजीत सिंह, पूर्व प्रधान उमेद बोरा, रफल सिंह, अर्जुन, राजन विपिन, रोमित आदि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.