Thursday, May 29, 2025

Latest Posts

विधायक किशोर ने अतिवृष्टि प्रभावित नगर क्षेत्र का जायजा लिया


नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बुधवार को बीते दिवस की तड़के हुई बारिश के कारण प्रभावित नई टिहरी के क्षेत्र का भ्रमण किया। अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। बारिश से प्रभावित मोलधार की वाल्मीकि बस्ती के लोगों से मिले और उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बौराड़ी स्टेडियम की बदहाली पर चिंता जताई। अतिवृष्टि से प्रभावित टिहरी नगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक ने केंद्रीय विद्यालय का पुश्ता ढहने हुई स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि केवी का कार्य लगभग पूरा होने की की कगार पर है। पुश्ता ढहने से बनी स्थिति से निपटने को कारगर कदम उठाने के निर्देश दिये। इसके अलावा विद्यालय की जन समस्याओं में वन विभाग से सम्बंधित प्रकरण व पुर्नवास से सम्बंधित प्रकरण। जिसमें 4 हजार वर्ग मीटर भूमि विद्यालय हो हस्तांतरित होनी है। विद्यालय की चाहरीदीवारी निर्माण, आसपास के नालों का निर्माण, पेयजल की लाईनें हटाने का काम और भविष्य में विद्यालय सुरक्षित आदि बिंदुओं को लेकर भी सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। बाल्मिकी बस्ती में पानी घुसने के चलते कुछ लोगों के चोटिल होने पर उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। बारिश के कारण यहां रहने वाले परिवारों को हुए नुकसान के आंकलन के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बौराड़ी स्टेडियम के भ्रमण के दौरान स्टेडियम की बदहाली पर विधायक किशोर ने चिंता जताते हुए कहा कि स्टेडियम पर अब तक 6.5 करोड़ की धनराशि खर्च हो चुकी है। लेकिन स्टेडियम की दशा नहीं सुधरी है। जिसे लेकर विधायक ने पीआरडी के निदेशक व पीआरडी अधिकारियों को स्टेडियम के हालाता सुधारने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि स्टेडियम की दशा सुधारें व नई टिहरी के आस-पास राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगितायें करने के लिए स्थान स्थापित करें।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.