Monday, November 3, 2025

Latest Posts

विधायक बेहड़ ने किया शांतिपुरी में विकास कार्यों का लोकार्पण


रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने बुधवार को ग्राम शांतिपुरी नंबर दो, हल्दूधार स्थित कालू सैम मंदिर में विधायक निधि से निर्मित सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक बेहड़ ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने डॉक्टरों के रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने को सरकार की विफलता बताया। इसके बाद उन्होंने जवाहरनगर जनमिलन केंद्र, शांतिपुरी नंबर एक डैम, और शांतिपुरी नंबर चार नए प्लांट में नुक्कड़ सभाएं कर जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विकास को गति देने के लिए जवाहर नगर में 200 मीटर सीसी मार्ग, शांतिपुरी नंबर एक में 150 मीटर सीसी मार्ग, शांतिपुरी नंबर 2 में 150 मीटर सीसी मार्ग, शांतिपुरी नंबर 4 में 100 मीटर सीसी मार्ग का निर्माण और शांतिपुरी नंबर 3 से 2 को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर 700 मीटर मरम्मत कार्य की घोषणाएं की। कार्यक्रम में नारायण सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य दीपा प्रेम आर्य, ग्राम प्रधान तारा मोहन पांडे, प्रधान शांतिपुरी नंबर एक दीपा जगदीश कांडपाल, प्रधान शांतिपुरी नंबर तीन बचुली देवी बिष्ट, बीडीसी पूर्णिमा दानू, ईश्वर सिंह दानू, सैनिक संगठन अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी, राजेश प्रताप सिंह, बिशन सिंह कोरंगा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कै.देवेन्द्र सिंह कोरंगा सेनि., कैलाश चंद्र जोशी, भूपेश आर्या और कुंदन सिंह दानू, प्रताप कोरंगा, चंचल सिंह कोरंगा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.