रुड़की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सेविका मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले प्रदेशभर से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कई दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के तहत सोमवार को कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर तहसील पहुंचकर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने मांग की कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार द्वारा 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाए। केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन का प्रस्ताव भेजा जाए।


