Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा


अल्मोड़ा। नगर के जीआईसी खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय रोहित वाणी मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेल के रोमांच और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। फाइनल में गोल्डन बॉयज और कसार वॉरियर्स की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें गोल्डन बॉयज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी, महापौर अजय वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह पिलखवाल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट और नगर निगम पार्षद वंदना वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोल्डन बॉयज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कसार वॉरियर्स की टीम 67 रन पर सिमट गई। इस तरह गोल्डन बॉयज ने 43 रन से मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मैच में गोल्डन बॉयज के कप्तान गोलू ने 19 गेंदों में 44 रन की तेज पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। दीप चंद्र जोशी को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर, तुषार गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और विक्की रॉनी को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि दी गई, जबकि उपविजेता कसार वॉरियर्स को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता के दौरान युवा प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से अंडर-13 आयु वर्ग में सनशाइन क्रिकेट एकेडमी और टीम स्टेडियम के बीच खेला गया। सनशाइन क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 54 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम स्टेडियम ने आठ ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। समापन अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, कैलाश वाणी, भगत रावत, सूरज वाणी, आशीष भारती, अरविंद चंद्र जोशी, अनिल वर्मा, सुनील कुमार यादव, अवनी अवस्थी, पवन नगरकोटी, राहुल कनवाल, गिरीश नाथ गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.