Thursday, March 5, 2026

Latest Posts

हजारों की संख्या में हरिद्वार पहुंचे भाजपाई


ऋषिकेश। हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सात मार्च को प्रस्तावित जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऋषिकेश विधानसभा से चार हजार कार्यकर्ताओं का रैली शामिल होने का दावा है, जबकि डोईवाला विधानसभा से भी इतने ही कार्यकर्ता सभा के लिए कूच करेंगे। गुरुवार को सांगठनिक जिले ऋषिकेश के अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की। उन्होंने रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा अंतर्गत ऋषिकेश, रायवाला, वीरभद्र और श्यामपुर मंडल में चार हजार कार्यकर्ताओं को रैली तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी। मौके पर मेयर शंभू पासवान, राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा, जिला सह प्रभारी अमन त्यागी, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता नयाल, देवदत्त शर्मा, सरदार सतीश सिंह, राजपाल ठाकुर, नितिन सक्सेना, सत्यपाल राणा, अनिरूद्ध शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं, डोईवाला में भी जिलाध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री की जनसभा को लेकर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में विधायक बृजभूषण गैरोला भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी रैली न सिर्फ संगठन को मजबूती देगी, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और विकास कार्यों का संदेश भी जनजन पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारियां भी तय की। रैली को सफल बनाने का आह्वान भी किया। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, उषा कोठारी, वंदना स्वामी, पंकज शर्मा, रश्मि देवी, सौरभ नौडियाल, संपूर्ण रावत, राजेश भट्ट, अनीता गुरुंग, राजकुमार राज, आदेश पंवार, मनमोहन नौटियाल, अमित कुमार, अवतार सिंह सैनी, प्रकाश कोठारी आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.