Thursday, February 26, 2026

Latest Posts

हरबर्टपुर के लोगों को चौबीसों घंटे मिलेगी पेयजल की सुविधा

  • विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया 48 करोड़ की लागत से बनने जा रही पेयजल योजना का शिलान्यास
    विकासनगर। विकासनगर विधानसभा के अंतर्गत हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 48 करोड़ की लागत से बनने जा रही महत्वाकांक्षी पेयजल योजना का शिलान्यास गुरुवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। इस योजना के पूरे होने के बाद हरबर्टपुर के लोगों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध होगा। योजना का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि यह योजना क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने तथा भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। योजना के पूर्ण होने पर हरबर्टपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने कहा कि इस योजना को कम समय में स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विकासनगर क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य गति पकड़ रहे हैं। जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना इस क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि विकासनगर में एशियन डेवलपमेंट बैंक से पोषित सीवर और पेयजल योजना देश की पहली योजना है। हरबर्टपुर में 48 करोड़ की लागत से बन रही यह पेयजल योजना प्रदेश की सबसे बड़ी योजना है। उन्होंने अधिकारियों ने योजना को तय समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौराननगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, मंडल अध्यक्ष राहुल शर्मा, संतोष रावत, ऋषभ अग्रवाल, देवेंद्र चावला, आकाश मुल्तानी, सभासद विनोद कश्यप, मेघश्याम शर्मा, सरिता थापा, सुबीर दास, सुरजीत सिंह बग्गा, नेहा, पंकज शर्मा, सन्नी चावला और नीरज थापा आदि मौजूद रहे। ——— योजना को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य विकासगर। अमृत-2.0 योजना के तहत जनपद देहरादून के हरबर्टपुर में बननी वाली योजना की कुल लागत करीब 4783.11 लाख रुपये आंकी गई है। योजना के तहत हरबर्टपुर नगर पालिका परिषद के नौ वार्डों को शामिल किया गया है। पूरे क्षेत्र को बेहतर जल आपूर्ति के लिए चार जोन और आठ डीएमए में विभाजित किया जाएगा। योजना के सभी कार्यों को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। — 2056 तक की जरूरत के अनुसार बनी है योजना हरबर्टपुर में बनने वाले पेयजल पंम्पिग योजना को 2056 तक के आबादी के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। आधार वर्ष 2026 में अनुमानित आबादी 17937 आंका गया है। इसके बाद मध्य वर्ष 2041 में आबादी 23821 तथा 2056 में 31382 की अनुमानित आबादी के हिसाब से योजना तैयार की जा रही है। इसके जल निगम के अधिकारियों के मुताबित आबादी के हिसाब से 2026 में 2.69 एमएलडी, 2041 में 3.57एमएलडी और वर्ष 2056 में 4.70 एमएलडी जल की आवश्यकता होगी। योजना में कुल छह ट्यूबवेल स्रोत प्रस्तावित हैं। इनमें चार नए और दो पुराने ट्यूबवेल का उपयोग होगा। जल भंडारण के लिए तीन नए ओवरहेड टैंक तथा एक पुराने टैंक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ——– सभी ट्यूबवेलों पर होगी ऑन ग्रिड सोलर प्लांट की व्यवस्था परियोजना के तहत लोगों को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी ट्यूबवेलों पर बिजली व्यवस्था, डीजी सेट और ऊर्जा दक्षता को ध्यान में रखते हुए ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट की व्यवस्था की जाएगी। संचालन के लिए ऑटोमेशन सिस्टम लगाया जाएगा। सभी उपभोक्ता कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज वेल का भी प्रावधान रखा गया है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.