हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में विधायक दीवान सिंह बिष्ट को संबोधित एक ज्ञापन उनके पीए दिया गया। हल्द्वानी प्राइवेट बस अड्डे पर लाइट व कैमरे लगाने और पूर्व में हुई चोरी के खुलासे की मांग की गई। बताया कि प्राइवेट बस अड्डा हल्द्वानी नेशनल हाईवे मार्ग पर बीती 8 फरवरी को बसों और दुकानों में लाखों रुपए की चोरी हुई थी। इस मामले में ड्राइवरों और दुकानदारों ने कोतवाली रामनगर में लिखित सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। ज्ञापन देने वालो में एडवोकेट शुभम कुमार, राहुल कुमार, यश आर्य, बबलू आर्य, केशव चौधरी, कुलदीप चंद, दिवाकर,अक्षय मनराल, विकास अंकुश, ध्रुव, मुकुल, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।


