चमोली। मगंलवार को जीआईसी सभागार में प्रधानमंत्री स्वच्छ जल मिशन के तहत ओएनजीसी देहरादून की वित्त पोषित संस्था देवभूमि स्वराज फांउडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक के 16 माध्यमिक विद्यालयों को वाटर कूलर वितरित किए। बीईओ अनिनाथ ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आरओ वितरित करते हुए कहा कि इन आधुनिक वाटर कूलरों से छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी। विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों की प्रगति के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। फांउडेशन के निदेशक इंदर सिंह रमोला ने कहा कि भविष्य में भी फाउंडेशन की ओर से शिक्षण संस्थाओं को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर हरिशानंद जोशी, डाॅ. जीएस नेगी, केएस भंडारी, हरपाल सिंह परिहार आदि मौजूद थे।


