Latest Posts

यूकेडी में पूर्व कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष समेत दर्जनों लोग शामिल


अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की अल्मोड़ा इकाई के जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष मोहित साह की अध्यक्षता में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अमरेश पवार ने अपने साथियों के साथ यूकेडी की सदस्यता ली। पवार ने कहा कि उत्तराखंड की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय दलों का रुख उदासीन रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय पार्टी के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लोगों के स्वाभिमान और जल-जंगल-जमीन से जुड़े अधिकारों के लिए उन्होंने यूकेडी की सदस्यता ली है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी प्रत्याशी के समर्थन में अपने साथियों के साथ खड़े रहने की बात कही। सदस्यता लेने वालों में विनोद कुमार टम्टा, हरीश कुमार, बाला देवी, कमला देवी, पंकज कुमार टम्टा, मोनू कुमार, रघुवर सिंह बिष्ट, गोपाल राम, विक्रम वाल्मीकि, सूरज टम्टा, कैलाश चंद्र, पारस बजाज, अर्जुन वाल्मीकि, रोबिन वाल्मीकि, विकी कुमार और विजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में यूकेडी जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, विनय किरौला, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंश कनवाल, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रवि नेगी, महामंत्री प्रताप सिंह बिष्ट, सुजीत टम्टा और प्रकाश बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.