Latest Posts

फर्जी दरोगा बनकर भर्ती कराने के नाम पर 40 हजार ठगे


रुद्रपुर। उत्तराखंड पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर लोगों से रकम ठगने के मामले में पुलभट्टा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वयं को राजस्थान पुलिस का दरोगा बताता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को आशा देवी पत्नी सुखबीर सिंह निवासी किशनपुर नानकमत्ता ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री तुलसी राणा को उत्तराखंड पुलिस में भर्ती कराने के झांसा देकर सिरौली पुलभट्टा निवासी एक व्यक्ति ने उससे 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपी ने तुलसी को फर्जी आई कार्ड, एडमिट कार्ड और एक जोड़ी पुलिस वर्दी दी है।पुलभट्टा थाना इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी मो. जाहिद पुत्र इस्माइल निवासी शरीफ नगर थाना देवरनिया जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से राजस्थान पुलिस का फर्जी आई कार्ड, उत्तराखंड पुलिस का एडमिट कार्ड, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, एक जोड़ी उत्तराखंड पुलिस की वर्दी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। बताया कि घटना के खुलासे के बाद अन्य पीड़ित भी शिकायत लेकर थाना पुलभट्टा पहुंच रहे हैं। सभी शिकायतों की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में बरा पुलिस चौकी इंचार्ज धीरज वर्मा, का. चारू पंत एवं दीप लोहनी रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.