Latest Posts

ग्रामीण प्रतिभाओं को संसाधनों की कमी नहीं बनने देंगे बाधा, उपलब्ध कराएंगे खेल किट


अल्मोड़ा। खेलों को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वरिष्ठ खिलाड़ी बिट्टू कर्नाटक ने पहल की है। विकासखंड भैसियाछाना के ग्राम खास तिलारी में आयोजित स्वर्गीय कुंदन सिंह गैलाकोटी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बिट्टू कर्नाटक ने विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने युवा खिलाड़ियों और बच्चों से संवाद करते हुए घोषणा की कि क्षेत्र के सभी इच्छुक बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेल किट उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की प्रतिभा आगे बढ़ने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। किसी की रुचि क्रिकेट में होती है तो कोई फुटबॉल, बैडमिंटन अथवा अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा निखारना चाहता है। ऐसे में युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार खेलों में आगे बढ़ने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आर्थिक या संसाधनों की कमी किसी भी होनहार खिलाड़ी के सपनों में आड़े न आए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन करें। बच्चों को आज दिया गया छोटा-सा सहयोग और प्रोत्साहन भविष्य में उनकी बड़ी सफलता की नींव बन सकता है। उन्होंने स्वर्गीय कुंदन सिंह गैलाकोटी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए टूर्नामेंट के आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का काम करते हैं। ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा उनमें खेल के प्रति रुचि भी बढ़ती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला, हाजी नूर अकरम खान, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हिमांशु कनवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय तिलारा, आयोजक ठाकुर सिंह गैलाकोटी, आचार्य नंदन सिंह गैलाकोटी, गोपाल सिंह गैलाकोटी सहित दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.